रक्षाबंधन वाले दिन घर में मातम……..बाइक सवार मोटरसाइकिल 3 लोगों की मौत

वरिष्ठ पत्रकार.एसएएस (सुनाम उधम सिंह वाला)।

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव शेरों लौट रहे थे। मामला पंजाब के  सुनाम उधम सिंह वाला का बताया जा रहा है। 
जांच अधिकारी ने बताया कि गांव शेरों के परमजीत सिंह (45) अपनी पत्नी परवीन कौर (42) और साथी मनजीत सिंह (42) के साथ एक बाइक पर सुनाम से लौट रहे थे। शेरों कैंचियों में पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

शव पोस्टमार्टम के लिए सुनाम के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक मजदूरी का काम करते थे। परवीन कौर सुनाम में अपने बेटे को मिलने आई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes