SNE NETWORK.SANGRUR/CHANDIGARH/NATIONAL-DESK.
आतंकवाद रोधी एजेंसी (NIA) ने पंजाब के संगरूर में BJP कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है। यह हमला इस साल JULY में हुआ था। NIA खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की साजिश की गहराई से जांच करेगी।
घटना 26 जुलाई को हुई थी
यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। पंजाब पुलिस ने संगरूर के उपली रोड स्थित BJP-OFFICE पर पेट्रोल बम हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसका उद्देश्य आग से अधिकतम नुकसान पहुंचाना था। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जांच के दौरान राज्य पुलिस ने हैप्पी सिंह और जसप्रीत सिंह नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। NIA की प्राथमिकी में बताया गया कि आरोपियों को पड़ोसी देश में बैठे एक हैंडलर ने सोशल मीडिया के माध्यम से भर्ती किया था। यह हमला खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा रची गई साजिश के तहत किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA ने इस मामले को अपने हाथ में लिया।
लक्षित हमले से संबंधित
केंद्र सरकार का मानना है कि यह एक निर्धारित अपराध है। यह मामला जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने के इरादे से किए गए लक्षित हमले से संबंधित है। इसका उद्देश्य लोगों के मन में दहशत और आतंक पैदा करना था। गृह मंत्रालय ने कहा कि अपराध की गंभीरता, इसके गंभीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को देखते हुए एनआईए द्वारा गहन जांच आवश्यक है।
बम फेंकने के लिए दिए गए थे 2200 रुपये दिए गए थे
एनआईए ने अपनी प्राथमिकी में हैप्पी सिंह, जसप्रीत सिंह और “अन्य अज्ञात” को आरोपी बनाया है। पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार आरोपियों को कच्चा बम फेंकने के लिए 2200 रुपये दिए गए थे। उन्हें घटना का वीडियो बनाने के लिए भी पैसे मिले थे। यह हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###SANGRUR###NIA###DGP-PUNJAB###CM-MANN###BJP###AMIT-SHAH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###SINGAPORE###

