BREAKING NEWS..जानिए,’PUNJAB’ के किस क्षेत्र में एक परिवार के 3 सदस्यों ने मौत को क्यों गले लगाया….कौन कर रहा था उन्हें बार-बार तंग..समझिए, खास रिपोर्ट में…..?

MALERKOTLA-CASE-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.मालेरकोटला,संगरुर। 

एक परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड किया है। इनमें 31 साल की एक विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटा शामिल है। कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें दस लोगों का जिक्र किया था और लेन देन की बात कहीं थी। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला, पंजाब के मलेरकोटला में स्थित एक कस्बे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। 

मृतकों की पहचान


मृतकों की पहचान इंदरपाल कौर (31), बेटा जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है। इंद्रपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और उनकी मां उनके साथ ही रहती थीं। इंदरपाल कौर और उनकी मां हरदीप कौर की मौत रात में ही हो गई थी, जबकि बेटे जॉर्डन ने सुबह दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार, जब सुबह जॉर्डन की आंख खुली तो उसने अपनी मां और नानी को मृत पाया। इसके बाद उसने अपनी दादी को बताया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।


जानिए….वीडियो में कितने लोगों का किया जिक्र


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि सोते समय बच्चे पर भी ज़हर का असर हो गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या से पहले इंद्रपाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने पड़ोसी परिवार और रिश्तेदारों समेत 10 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।पुलिस ने इन 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में इंदरपाल ने कुछ लोगों के साथ लाखों रुपये के लेन-देन का भी जिक्र किया है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई साफ हो पाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes