FIRING..हुण इत्थे हुई ‘ठा-ठा’, 2 दी हो गई मौत, हर पासे छाया मातम…इस दोहरे हत्याकांड दे पीछे असल विच रही ऐह ‘वजह’

DOUBLE-MURDER-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.SANGRUR.

संगरूर के दिड़बा क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गांव शादीहरी में घरेलू कलह इस कदर बढ़ा कि एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वीरपाल कौर पटियाला के गांव रसौली की रहने वाली है। अक्सर होने वाले झगड़ों को खत्म करने और समझौता कराने के उद्देश्य से बीती रात वीरपाल के पिता लखबीर सिंह और उसका भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि घर में बातचीत चल रही थी, लेकिन सुलह होने की बजाय बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी बंदूक से अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लहूलुहान हालत में दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना दिड़बा के अंतर्गत आती चौकी कौहरियां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes