SNE NETWORK.SANGRUR.
शादी समारोह में खाना खाने से करीब 72 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। बीमार होने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। काफी तादाद में तो मूनक अस्पताल में लोग दाखिल हैं, जबकि कई लोगों को हरियाणा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा
बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मूनक अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को भी इसे गंभीरता से लेने की हिदायत की। मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने रात के समय खाना खाया था। इसके बाद खाना खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें उल्टियां, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा।
रात के भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी
मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे जहां रात के भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे कई लोगों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल मूनक के डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 35 से 40 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं और अन्य मरीजों का आना जारी है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने अस्पताल में अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। कई मरीजों को बेहतर उपचार के लिए संगरूर रेफर किया गया है।###USA###HOSPITAL-NEWS###CANADA###UK###@

