SNE NETWORK.SANGRUR/CHANDIGARH.

संगरूर में सड़क पर पड़ी मृतकों की लाशें।(CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
संगरूर में रविवार को लहरागागा-जाखल रोड पर हादसा हो गया। यहां सड़क पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के समय करीब 23 मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल सभी मजदूरों को तत्काल लहरागागा और सुनाम के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे के बाद फरार हुए कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां से 1 मिनट की दूरी पर पुलिस चौकी है। घायलों को जब अस्पताल भेज दिया तब POLICE पहुंची।

सड़क पर पड़ी महिला की लाश और पास में बैठे लोग। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
अस्पताल पहुंचे हरप्रीत सिंह ने कहा कि सभी सरकारों ने मजदूरों को मरने के लिए छोड़ दिया है। पहले भी एक हादसा हुआ था। उसमें 6 से 7 लोग मरे थे। आज फिर 7 और 8 लोग मर गए हैं। पहले वाला मामला भी रफादफा हो गया, ये भी हो जाएगा। 4-5 दिन बाद लोग भूल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मौके पर ही कोई कार्रवाई की जाए। हमारी मांग है कि मनरेगा का काम गांव में चले। पहले गांव में चलता था, लेकिन अब सड़कों पर चलने लगा। आज भी जो लोग मरे हैं वह पानी पीने के लिए सड़क पर बैठे थे। लोगों को सरकार ने मरने के लिए सड़कों पर लगा रखा है।
AFTER ACCIDENT IMAGES …?

लोग घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल की ओर लेकर भागते दिखे। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

घायलों में महिलाओं भी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

अस्पताल में भर्ती घायल महिला दर्द से कराहती हुई (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

टेंपों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)###PUNJAB###ACCIDENT###USA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###HUNGRY###GERMANY###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###ROME###VIETNAM###IRELAND###NETHER-LAND###

