PUNJAB BREAKING..PUNJAB के किस जिले से पकड़े 2 देश के गद्दार…..पूछताछ में क्या-क्या हुआ खुलासा..समझिए, इस रिपोर्ट में….?

ISI SPY IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.संगरुर। 

देश के 2 गद्दारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पंजाब के मलेरकोटला से हुई। वे पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। दोनों लोग दिल्ली स्थित पाकिस्तान के एक उच्चायोग अधिकारी के लिए जासूसी कर रहे थे। इस बात की पुष्टि, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की। 

DGP ने बताया कि एक आरोपी भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को तक पहुंचा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दूसरे साथी का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी देश और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी दुश्मनों तक पहुंचाने के बदले रुपये मिलते थे।

आरोपियों को यह पेमेंट ऑनलाइन होती थी। दोनों आरोपी नियमित रूप से पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे और उसकी हिदायतों पर काम कर रहे थे। यहां तक कि उन्हें जो रुपये मिलते थे उससे वह आगे भी पहुंचाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes