एसएनई नेटवर्क.संगरुर।
सरोवर में नहाते समय 2 लड़के डूब गए। मामला, पंजाब के संगरूर के गांव फग्गूवाला स्थित गुरुद्वारा श्री पातशाही नौंवी का बताया जा रहा हैं। इल बात का भी चला है कि सरोवर में 8 अन्य लड़के नहा रहे थे। गहरे पानी में चले जाने की वजह से ही दोनों डूब गए। दोनों की मृत्यु के बारे प्रशासन ने पुष्टि कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सभी लड़के एक ही स्कूल के छात्र हैं। 10वीं में पास होने की खुशी में घर से पार्टी में शिरकत करने की बात कह कर निकले थे। सरोवर में डूबने का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। मरने वालों की परिवार में मातम का माहौल छा गया। पारिवारिक सदस्य एक-दूसरे के साथ विलाप करते दिखाई दिए।
यह था पूरा प्रकरण
जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ के नजदीकी गांव झनेड़ी के सत्या भारती आदर्श स्कूल के आठ छात्र 10वीं कक्षा पास करने की खुशी में रविवार को पार्टी के लिए घर से निकले। करीब डेढ़ बजे सभी गांव फग्गूवाला के गुरुद्वारा साहिब में स्थित सरोवर में स्नान करने लगे। इसी दौरान दो बच्चे सरोवर के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सरोवर से बाहर निकाला और भवानीगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने की इस बात की पुष्टि
सूचना पाने पर स्थानीय पुलिस के बड़े अधिकारी एवं अन्य टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाल लिए गए। शव को पास में स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। परिवार को घटनाक्रम के बारे सूचित कर दिया गया।