रोड के पास झाड़ियो में मिला खून से लथपथ शव…..पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
घर में है मातम का माहौल….पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव किया जाएगा वारिसों के हवाले
अमित मरवाहा.अनिल भंडारी/तरनतारन/अमृतसर।

तरनतारन हाईवे के निकटवर्ती गांव की झाड़ियो में शव हासिल हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अमृतसर के सुल्तानविंड के रहने वाले सुनार रंजीत सिंह का बेरहमी से चाकूओं के साथ अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया। जांच में सामने आया कि हत्या लूट की वजह से की गई। सुनार के पास बैग गायब पाया गया। हाथ में डाला 100 ग्राम बहुमूल्य सोना ग्याब पाया गया। बताया जा रहा है कि लाखों का सोना लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या तीन बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम रविवार होगा। उसके उपरांत वारिसों को सौंप दिया जाएगा।
परिवार में मातम का माहौल है। परिवार में पत्नी तथा पांच बच्चे है। एक बेटी विवाहित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनार रंजीत सिंह के पिछले वर्ष अमृतसर के तरनतारन रोड पर भी लूट हुई थी। तब 15 लाख रुपए का सोना लूट लिया गया था। संबंधित थाना में मामला तो दर्ज हो गया, जबकि, इसके पीछे के गुनाहगार, आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई। परिवारिक जानकारों से पता चला है कि सुनार रंजीत सिंह का जिला तरनतारन के भिखीविंड में भी सुनार का काम चलता है। वहां पर एक मजार की गद्दी की सेवा भी सुनार करता है। प्रत्येक गुरुवार पर हाजिरी भरने के लिए जाते है।
जानकारी के मुताबिक, सुनार रंजीत सिंह भिखीविंड से अमृतसर रात शुक्रवार को निकले। वह अकेले ही जा रहे थे। बैग में कीमती सोना था। किसी व्यापारी को सप्लाई करना था। तरनतारन के पास कुछ अज्ञात ने उसे रास्ते में रोक लिया। वहां पर सोना छीनने का प्रयास किया गया। सुनार ने विरोध किया तो उसका चाकूओं से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन चाकूओं से वार किया गया। शव को पास में स्थित झाड़ियों में छुपा दिया गया। मौके से फरार हो गया।
संबंधित थाना सदर को अज्ञात जगह पर खून से लथपथ शव की जानकारी हासिल हुई। थाना सदर के डीएसपी बरजिंदर सिंह, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्राईम सीन का मुयाना किया। प्रत्यक्षदार्शियों से बयान दर्ज किए। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डीएसपी बरजिंदर सिंह ने बताया कि हत्या के केस की हर पहलू पर जांच आरंभ हो गई। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होगें। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया।