तरनतारन ब्रेकिंग—-कनाडा से वापिस लौटे युवक को देर रात अज्ञात बदमाशों ने भून दिया गोलियों से…..घर से गया था बाहर खाना खाने के लिए, परशुराम चौक की है घटना

अमित मरवाहा.तरनतारन।

जिला तरनतारन में गोली चलना आम हो बात हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान का सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां पर हमेशा से पाकिस्तान की नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में बैठा रहता है। कनाडा से वापिस लौटा गांव सोहावा का रहने वाले 25 वर्षीय जतिंदर पाल सिंह की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियां से देर रात भून डाला।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटनाक्रम परशुराम चौक का बताया जा रहा है। खाना खाकर जितेंद्र घर वापस लौट रहा था। पिता सुखविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है, फिलहाल, पुलिस को इस घटना के पीछे का मकसद क्या रहा है, इसके बारे पता नहीं लगा पाई। 

पता चला है कि गांव सोहावा का रहने वाला जितेंद्र सिंह कुछ समय पहले कनाडा गया। वहां से कुछ दिनों के लिए अपने घर वापस लौटा था। परिवार से रात को बोलकर गया कि वह बाहर खाना खाने के लिए बाहर जा रहा है। देर रात वापस लोटेगा। खाना खाने के बाद घर वापस लौट रहा था तो अज्ञात बदमाशों ने पशु राम चौक के पास , उसे गोलियों के साथ भून डाला। इस वारदात के पीछे असल वजह क्या रही है। पुलिस पता लगा रही है। फिलहाल, इस घटनाक्रम के पीछे पुलिस ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कि मामला ट्रेस होने के उपरांत जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। 

गैंगस्टरों का हो सकता है काम

कयास , इस बात के लगाए जा रहे है कि इस हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ हो सकता है। लेकिन, पुलिस ने इस बारे कोई स्पष्ट नहीं किया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से गोली चलाने वालों के चेहरे पहचान रही है। फिलहाल, किसी भी तरह की कोई पहचान नहीं हो पाई। हालांकि, पुलिस ने जांच विषय बताकर मीडिया के समक्ष अधिक जानकारी भी नहीं साझा की। बताया जा रहा है कि जिला तरनतारन में गैंगस्टर काफी लंबे समय से सक्रिय है। कईयों को तो पुलिस जेल की सलाखों के पीछे धकेल चुकी है, जबकि कुछ अपने ठिकाने बदलकर इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे रहे है। 

100% LikesVS
0% Dislikes