तरनतारन ब्रेकिंग…….नहीं बाज आ रहा पाक, कोशिश हुई नाकाम, पाक-घुसपैठिए को मार गिराया

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैं। इस बार पाक की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) समर्थित एक बदमाश को बीएसएफ ने गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह उक्त बदमाश भारत में घुसने की फिराक में था। उसकी, इस हरकत को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया। शव को कब्जे में लेकर , स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इस मामले को लेकर सीमा सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही हैं। घटनाक्रम, पंजाब के जिला तरनतारन के गांव थकेला (भारत-पाक सीमांत) क्षेत्र की बताई गई। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष प्रवक्ता ने की। 

जिला तरनतारन के (भारत-पाक) सीमांत गांव में शुक्रवार सुबह गश्त कर रहे थे। उन्होंने एक संदिग्ध हरकत को देखा। एकदम टीम सतर्क हो गई। टीम ने पाकिस्तान पार से भारतीय सीमा में एक बदमाश को उनके क्षेत्र में घुसते हुए देखा। टीम ने पूर्व में चेतावनी दी, लेकिन, उसने परवाह नहीं की। टीम ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से बदमाश गिर गया। 

शुक्रवार सुबह 8 बजे बीएसएफ ने घटनास्थल का दौरा किया। टीम ने एक संदिग्ध (बदमाश) को मारा पाया। बताया जा रहा है कि बदमाश के सिर पर गोली लगने से मृत्यु हुई। फिलहाल, उसकी पहचान को अब तक सार्वजनिक नहीं किया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिर, इस बार पाकिस्तान की खुफिया विभाग (आईएसआई) की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes