दरिंदा हत्यारा……4 माह की गर्भवती महिला की गोली मारकर की हत्या……पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला, ACCUSED फरार

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

पंजाब के जिला तरनतारन से बहुत बुरी खबर सामने आई। दरिंदों ने 4 माह की गर्भवती महिला की गोली मार हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोली महिला की पेट में लगी। खून से लथपथ 30 वर्षीय सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक महिला के पति की किसी के साथ पुरानी रंजिश थी। उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मामला पट्टी क्षेत्र के अधीन का बताया जा रहा हैं।

परिवार के मुताबिक, मृतक महिला के पति राजा की बॉबी के साथ पुरानी रंजिश थी। एक दिन पूर्व दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। लेकिन, बॉबी अपने भीतर रंजिश रखता था। वह राजा के घर घुस आया। उसने गोली चलाई तो सुनीता आगे आ गई। गोली सीधे सुनीता के पेट में लगी। कथित अपराधी मौके से फरार हो गया। 

खून से लथपथ सुनीता को नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, दम मौके पर ही तोड़ चुकी थी। मृतक महिला 4 माह की गर्भवती थी। परिवार में मातम का माहौल हैं। पुलिस ने राजा के बयान पर बॉबी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हथियार अवैध था, इस बारे पुष्टि नहीं हो पाई।

100% LikesVS
0% Dislikes