तरनतारन ब्रेकिंग….खेमकरण सेक्टर से पाकिस्तानी संदिग्ध गिरफ्तार, नशे में था धुत

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.विजय शर्मा. खेमकरण (तरनतारन)।

भारत-पाक सरहद पर एक पाकिस्तानी संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई। वाक्य बुधवार की देर साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिया संदिग्ध नशे में धुत था। वह पाकिस्तान के लाहौर प्रांत का रहने वाला हैं। खुर्म से पाकिस्तानी समान बरामद हुआ। सीमा सुरक्षा बल ने समान को अपने कब्जे में ले लिया। इस बात की पुष्टि सीमा सुरक्षा के वरिष्ठ प्रवक्ता ने की। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ जारी हैं। पता लगाया जा रहा है कि कहीं, इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने तो नहीं भारत में घुसपैठ करने के लिए भेजा था। 

जानकारी के मुताबिक, खेमकरण सेक्टर की 101 बटालियन सीमा पर गश्त दे रही थी। बुधवार की रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब पाकिस्तान की सरहद से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध को घुसते देखा गया। टीम सतर्क हो गई। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला की कि खुर्म नशे में धुत था। पैर, उसके जमीन पर नहीं लग रहे थे। किसी प्रकार से संदिग्ध गतिविधि के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। भाषा उर्दू पंजाबी का प्रयोग कर रहा था। यह भाषा अधिकतर पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में बोली जाती हैं। 

यह सामान बरामद हुआ

पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी के बाद उसके प्लास्टिक बैग से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:-1. खाली सिगरेट Pkt-04 Nos
2. खाली माचिस की डिब्बी -02 नग
3. खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल – 01 नग
4. खाली खैनी पैकेट -01 संख्या
5. टोमैटो कैचअप Pkt -01 Nos
6. कार्ड बेचें -02 नंबर
7. लस्सी बोतल -01 (1.5 लीटर)
8. उड़ान चार्ट -01 संख्या
9. कंडोम Pkt -01 Nos
10. खाली बिस्किट Pkt -02 Nos
11. फोन गार्ड -01 नंबर
उपरोक्त सभी वस्तुएँ पाकिस्तान में बनी हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि वह पाकिस्तान का नागरिक लग रहा था क्योंकि वह पाकिस्तानी पंजाबी / उर्दू बोली में बोल रहा था और अपने रिश्तेदारों के उर्दू नामों और पाकिस्तान के शहरों के नाम बड़बड़ा रहा था।

100% LikesVS
0% Dislikes