वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा. भिखीविंड (तरनतारन)।
यहां पर गोली चलाना आम बात हो चुकी हैं। मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर सगे भतीजे ने चाचा को गोलियों से भून डाला। मौके पर चाचा जसबीर सिंह ने गोली लगने से दम तोड़ दिया। घायल लगने से एक घायल बताया जा रहा हैं। मामला पंजाब के सीमांत जिला तरनतारन के भिखीविंड , गांव डल्ल का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। गोली चलाने वाला फरार बताया जा रहा हैं। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही हैं। मंगलवार की सुबह गांव के नच्छत्तर सिंह का अपने ही चाचा का साथ मनमुटाव हो गया। जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर नच्छत्तर सिंह ने अपने चाचा जसबीर सिंह उर्फ फौजी पर सीधा गोलियां चला दी। जसबीर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली मृतक के बेटे दलेर सिंह के पेट में लगी और वह घायल होकर गिर गया।
नच्छतर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू
मौके पर पहुंची थाना भिखीविंड की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक टीम को नच्छतर सिंह को पकड़ने के लिए भेजा गया। लेकिन फिलहाल नच्छतर सिंह फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नच्छतर सिंह को पकड़ लिया जाएगा।