अमित मरवाहा.निशांत सहोता.पट्टी (तरनतारन)।

यहां पर गोली चलना अब आम बात हो चुकी हैं। छोटी सी बात को लेकर गोली के माध्यम से कब मौत के घाट उतार दिया जाता है, इस बात का अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता हैं। पंजाब के जिला तरनतारन के कस्बा पट्टी के अधीन जलेवाल ग्राम में दो परिवार की पुरानी रंजिश की वजह से एक को अंधाधुंध गोलियों से मौत के घाट उतार दिया। पता चला है कि मरने वाले को बेरहमी से भी पीटा गया। मरने वाली की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू के रूप में हुई। घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई हैं। मामला देर रात का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मरने वाला तथा उसके साथी जगरूप के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में भगोड़ा भी चल रहा हैं। इस बात की पुष्टि डीएसपी सरहाली जागीर सिंह ने की।
जानकारी मुताबिक घायल हरप्रीत सिंह के परिवार की अपने ताया परिवार के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जगरूप सिंह अपने साथी शमशेर सिंह के साथ हरप्रीत के घर पहुंच गया। अपनी पिस्तौल से हरप्रीत सिंह पर गोली चला दी। गोली सीधे हरप्रीत की जांघ पर लगी। हरप्रीत के परिवार ने दोनों का पीछा किया। पास में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के पास शमशेर सिंह को घेर लिया गया। एक गोली चलाई तो शमशेर सिंह जमीन पर गिर गया। हरप्रीत सिंह पिता सुखदेव सिंह तथा भाई के अलावा कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
सूचना मिलने पर थाना सरहाली के प्रभारी चरण सिंह पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल शमशेर सिंह को कैरो के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शमशेर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। घायल हरप्रीत सिंह तथा पिता सुखदेव सिंह, एक अन्य को मिलाकर कुल तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घायल हरप्रीत सिंह पर निगरानी के लिए पुलिस रखवा दी।
धारा-302 के अधीन दर्ज कर दिया मामला….एक पुलिस हिरासत में
डीएसपी जगीर सिंह ने बताया कि मामला दो परिवार की पुरानी रंजिश से जुड़ा है। ताया के बेटा जगरुप सिंह अपने साथी शमशेर सिंह सहित अपने चाचा सुखदेव सिंह घर पहुंचा। वहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जगरुप ने गोली चला दी। गोली हरप्रीत सिंह जांघ पर लगी। उसके बाद वहां से दोनों फरार हो गए। श्री गुरुद्वारा साहिब के पास जगरूप का साथी शमशेर सिंह काबू आ गया। गोली लगने से जमीन पर गिर गया। बेरहमी से उसकी पिटाई हुई। अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाला तथा उसके साथी के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।