तरनतारन ब्रेकिंग…पाकिस्तान से आई थी 4 किलो हेरोइन, तरनतारन के 2 तस्करों ने पहुंचानी राजस्थान में खेप, पुलिस के चढ़ गए हत्थे

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.तरनतारन।

यहां से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले 2 तस्कर राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर से गिरफ्तार हुए हैं। 35 वर्षीय बलबीर सिंह, 29 वर्षीय बूटा सिंह से 4 किलो हेरोइन तथा कुछ संदिग्ध समान बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन पाकिस्तान की तरफ भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई थी। यह खेप राजस्थान में सप्लाई की जानी थी। इनके तार किन-किन लोगों के साथ जुड़े हैं। पूर्व में कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान की पुलिस तथा कुछ एजेंसियां , इस मामले में जुट गई हैं। पता चला है कि इस मामले को लेकर तरनतारन पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। 

पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने जानकारी देते कहा कि श्रीगंगानगर पुलिस हाईवे पर नाका लगाकर खड़ी थी। सभी बाहरी वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। सामने से एक पंजाब के जिला तरनतारन का चार पहिया वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने इशारा देकर रुकने के लिए बोला तो, वाहन चालक ने घबरा कर पीछे की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ, उन्हें जाकर पकड़ लिया। 

तलाशी लेने पर कार से 4 किलो हेरोइन बरामद हुई। कथित अपराधियों को संबंधित थाना की पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना ले गई। पूछताछ शुरु हुई तो कथित अपराधियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। उन्हें आगे राजस्थान में किसी को सप्लाई का आदेश मिला था। कौन लेने वाला था, इस बारे पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस केस से संबंधित बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं। कथित अपराधियों के संबंधित क्षेत्र के थाना को इतलाह कर दी गई। पता लगाया जा रहा है कि पूर्व में कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। अदालत में पेश कर एक हफ्ते के रिमांड की मांग की जा सकती हैं।  गिरफ्तारी देर रात हुई हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes