दुखद खबर—-2 मासूम बच्चों की मृत्यु, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

गांव मुंडा के रहने वाले 2 मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई। मरने वाले दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। मृत्यु के असल कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मामला, पंजाब के जिला तरनतारन की हैं। 


मृतक गुरदित्ता सिंह (8) और प्रिंस पाल सिंह (10) पिता बिकर सिंह ने बताया कि वह दिन-रात मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीती रात दोनों बेटे पेट में दर्द होने की शिकायत करने लग गए। उन्हें पेट दर्द की गोली दी गई।


इस दौरान जब दोनों दर्द से तड़पने लगे तो उन्हें तुरंत नजदीकी गांव में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह दोनों की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। दो बेटों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

100% LikesVS
0% Dislikes