….नहीं सुधर रहे तस्कर, भारत-पाक सीमा पर फेंकी हेरोइन,गोलीबारी होने पर तस्कर हुआ फरार

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.तरनतारन।

पंजाब में तस्कर अपनी नापाक इरादों अंजाम देने में जरा सा भी सुधार नहीं कर रहे हैं। खासकर, पंजाब में स्थित भारत-पाक सीमा पर आए दिन अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते रहते हैं, जबकि, हमेशा की तरह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इनके नापाक प्रयास को ध्वस्त कर देते हैं। ताजा मामला, पंजाब में स्थित जिला तरनतारन के राजोके की भारत-पाक सीमा पर एक तस्कर द्वारा पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई गई। सतर्क सीमा सुरक्षा बल ने गोलीबारी की तो तस्कर हेरोइन की खेप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बरामद हुई खेप 1 किलोग्राम से ऊपर पाई गई। वाक्यात , गुरुवार की अल-सुबह 5 बजे का हैं।  इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष प्रवक्ता ने दी। 

जानकारी देते सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि गांव राजोके पर स्थित भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त दे रहे थे। समय गुरुवार की अल-सुबह 5 बजे का था। पाकिस्तान की तरफ से कटीले तारों के पास कुछ हलचल दिखाई दी। सतर्क टीम ने देखा कि कोई अज्ञात तस्कर संदिग्ध हरकत कर रहा हैं। चेतावनी दी गई तो वहां से भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल ने गोलीबारी की। मौके से तस्कर फरार हो गया। 

टीम ने सर्च अभियान चलाया। वहां से एक पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ। तलाशी लेने पर उसमें 1 किलोग्राम से ऊपर हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग 7 करोड़ की कीमत हैं। फिलहाल खेप को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई। तस्कर की तलाश में सीमा सुरक्षा बल टीम तथा स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी जारी हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes