ब्रेकिंग न्यूज–खुशियां बदली गम में…..बैसाखी के त्यौहार पर सतलुज दरिया में नहा रहे चाचा-भतीजा डूबे

तीकात्मक तस्वीर

अमित मरवाहा.तरनतारन।

यहां से एक बहुत बुरी खबर सामने आई। बैसाखी वाले दिन सतलुज दरिया में नहा रहे चाचा-भतीजा डूब गए। चाचा की पहचान 25 वर्षीय मंदीप सिंह  तथा भतीजा की पहचान 19 वर्षीय साजन के तौर पर हुई। घटनाक्रम बाद दोपहर का बताया जा रहा है। गुरुद्वारा गुप्तसर साहिब में दोनों ही माथा टेकने के लिए आए थे। बीएसएफ की एक टीम ने इन्हें बचाने के लिए काफी समय तक दरिया में खोजने का प्रयास किया, किंतु कहीं भी नहीं इसके बारे पता लग पाया। पता चला है कि पानी के तेज-बहाव की वजह से दोनों ही दूर बह गए। 

गुरुवार को देश-विदेश में बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। जिला तरनतारन के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब में दूर-दूर से संगत माथा टेकने के लिए पहुंची। पास में ही सतलुज दरिया पड़ता है। श्रद्धालु , इस दरिया में डुबकी लगाना एक आस्था केंद्र मानते है। तरनतारन के रहने वाले संदीप सिंह तथा उसका भतीजा साजन ने गुरुद्वारा में माथा टेका। इसके उपरांत सतलुज दरिया में डुबकी लगाने के लिए पानी में उतर आया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों ही डूब गए। अन्य संगत ने इन्हें डूबते हुए देखा तो पास में स्थित बीएसएफ को मदद के लिए गुहार लगाई।सीमा सुरक्षा बल की बचाव टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दरिया में छलांग लगाई। लगभग दो घंटा तक राहत कार्य जारी रखा। दोनों ही कहीं पर नहीं मिलें।

बताया जा रहा है कि दरिया का पानी काफी दूर तक जाता है, इसलिए उन्हें ढूंढना इतना आसान भी नहीं होगा। फिलहाल, प्रशासन भी इस राहत कार्य में जुट चुका है।इधर, परिवार में खुशियों वाले दिन इस खबर ने गम में डूबा दिया।

50% LikesVS
50% Dislikes