यहां से भागा सबसे खतरनाक हवालाती…….पुलिस की सामने आई सबसे बड़ी लापरवाही

वरिष्ठ पत्रकार. तरनतारन। 

खतरनाक हवालाती अस्पताल से फरार हो गया। मामला, जिला तरनतारन के सिविल अस्पताल से जुड़ा हैं। यहां पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से इलाज के लिए लाया गया था। घटनाक्रम , सोमवार दोपहर का बताया जा रहा हैं। इसकी निगरानी में लगे पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती हैं। इस बात का संकेत पुलिस सूत्रों से मिल रहा हैं। फिलहाल, पूरे राज्य में उसकी तस्वीर को सभी थाना में भेज दिया गया। भागने वाले हवालाती की पहचान गगनदीप सिंह सोनू निवासी भिखीविंड के रूप में हुई है।

इस बात की थी तकलीफ


आरोपी बीते शनिवार सिविल अस्पताल तरन-तारन में भर्ती करवाया गया था। इस बात की पुष्टि डॉक्टर कंवलजीत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सीने में दर्ज की शिकायत थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


आरोपी का इलाज चल रहा था, मगर सोमवार को उक्त आरोपी अपने बिस्तर पर नहीं मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी तरसेम मसीह जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मामले में पुलिस ने वायरलेस कर दिया था। जिससे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल जारी हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes