अमित मरवाहा.खडूर साहिब.तरनतारन।
यहां पर एक बड़ा सड़क हादसा हो जाने की वजह से एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि, एक को अस्पताल भर्ती किया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा जिला तरनतारन के खडूर साहिब का बताया जा रहा है। हादसे की वजह ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मरने वालों में एक महिला 3 मासूम बच्चे बताए जा रहे है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। हादसा बाद दोपहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।

गुरुवार की बाद दोपहर एक परिवार बाइक पर सवार होकर जा रहा है। खडूर साहिब में एक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग बुरी तरह से कुचले गए। परिवार की महिला तथा उसके दो मासूम की तत्काल मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से एक बुरी तरह घायल को अस्पताल दाखिल कराया गया।
चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की हालत काफी चिंताजनक है। बचने के आसार कम ही है। पुलिस ने जानकारी देते कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक सड़क हादसा खडूर साहिब हाईवे पर हुआ है। उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक बीच सड़क में था। चालक फरार पाया गया। पता चला है कि ट्रक चालक कपूरथला का रहने वाला है।
मरने वाले तथा घायल सभी तरनतारन के ही रहने वाले है। सभी शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अगली कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है। हादसे की वजह ट्रक चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई। कठोर धाराओं के अधीन अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। ट्रक कब्जे में ले लिया गय़ा।