वरिष्ठ पत्रकार.अमित मरवाहा.तरनतारन।
यहां से 1 को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 2 हथगोले बरामद हुए। पकड़े गए कथित अपराधी हरप्रीत सिंह मिल्खा निवासी जिला तरनतारन के तौर पर हुई। कथित अपराधी के खिलाफ अमृतसर की ग्रामीण थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि कथित अपराधी पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के संपर्क में था। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
बता दें कुछ दिन पहले घरिंडा पुलिस ने इस केस संबंधी 2 अन्य को गिरफ्तार किया था। तब उनके कब्जे से 2 हथगोले बरामद हुए थे। अब की रिपोर्ट मुताबिक, हथगोलों की कुल संख्या 4 हो चुकी है। जांच में यह बात निकल कर आई है कि इन सभी कथित अपराधियों का पाक की आईएसआई एजेंसी से संपर्क था। कितने समय पहले इनका आपसी संपर्क बना और कैसे, इस बारे जांच टीम हर एंगल से पता लगा रही है। पुलिस इस बात का भी दावा कर रही है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य की गिरफ्तारी हो सकती है। इस विषय पर टीम अलग-अलग तरीके से जांच करने में जुटी है।

..जानिए, डीजीपी ने अपनी पोस्ट में क्या साझा किया..?
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आगे-पीछे के संबंधों पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए, #तरनतारन निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ मिल्खा से 2 और हथगोले बरामद किए हैं – इस मामले में कुल बरामदगी 4 हथगोले हो गई है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी #पाकिस्तान के ISI संचालकों के सीधे संपर्क में था और उसने सीमा पार से यह खेप प्राप्त की थी।
अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने और उसे ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। @PunjabPoliceInd आतंकी मॉड्यूल को बेअसर करने, संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और राज्य भर में शांति एवं जन सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

