अमित मरवाहा.तरनतारन।
कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में 2 पंजाब युवकों पर कार सवारों ने गोलियां बरसा दी। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि, दूसरे की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे दोनों सगे भाई है। पीछे से पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले है। घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को उक्त वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हुआ। मरने वाले की पहचान खुशवंत सिंह , जबकि घायल की पहचान प्रितपाल सिंह बताई जा रही है। इस बात की पुष्टि, तरनतारन में रहने वाले पीड़ित परिवार ने की। किसी गैंगस्टर ने वारदात को अंजाम दिया। इस बारे कोई पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन, मामले को लेकर क्षेत्र में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है। सीसीटीवी कैमरा की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।
पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके 2 बेटे हैं और दोनों विदेश में रहते थे। उन्होंने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे थे वह किराए का था। किसी ने उसके मकान मालिक को फोन करके फिरौती मांगी और मकान मालिक मेरे दोनों बेटों को बताए बिना ही अपने परिवार के साथ कहीं और चला गया। अगर उसने पहले ही उन्हें सूचित कर दिया होता तो शायद उसके दोनों बेटे सतर्क हो जाते और ऐसी घटना नहीं घटती। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द यहां लाने में उनकी मदद की जाए।