SNE NETWORK.TARN-TARAN.
मोहल्ला मुरादपुरा के समीप झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से कथित तौर पर आमने-सामने फायरिंग की गई, जिसकी चपेट में आकर एक मासूम बच्चा घायल हो गया।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली बच्चे की बाजू में लगी और आर-पार निकल गई। परिजनों ने घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन के आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई।###USA###UK###CANADA###TARN-TARAN-FIRING###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

