FRESH-UPDATE….तरनतारन के इस विधायक की हो सकती है सदस्यता रद्द…?

MLA-MANJINDER-SINGH-LALPURA-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.TARN TARAN.

खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। हाईकोर्ट में यह याचिका तरनतारन के जसवंत सिंह ने दायर की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 


याचिका में बताया गया है कि वर्ष 2013 में महिला से मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में तरनतारन की अदालत विधायक लालपुरा को दोषी करार दे चुकी है। बीते वर्ष सितंबर में कोर्ट ने दोषी को चार साल की सजा भी सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेशों के तहत सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद ही लालपुरा की विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए थी, बावजूद इसके आज तक लालपुरा की सदस्यता रद्द नहीं की गई। लालपुरा की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes