POLITICAL STATEMENT..तरनतारन उपचुनाव को लेकर वडिंग ने कौन सा बड़ा बयान दिया..राजनीतिक हलकों में क्यों मची खलबली..समझिए, खास रिपोर्ट में…?

RAJA-WARRING-AT-T.T-IMAGE1-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

VID.-RAJAWARRING-AT-T.T-SNE

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में गैंगस्टर और खालिस्तान का मुद्दा गरमा गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने इसकी शुरुआत की। 2 दिन पहले तरनतारन में प्रचार करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों को गैंगस्टर वाला पंजाब बनाना है, जिसमें बंदूकें-फिरौतियां होंगी या फिर अलग ही मांग करने वालों को। लोग फैसला करें कि उन्हें खालिस्तान चाहिए या फिर हिंदुस्तान। जो जीतेगा, वह हमारे साथ घूमेगा या फिर जेल में बैठा रहेगा। वड़िंग की इन बातों से सियासी घमासान मच गया है।

RAJA-WARRING-AT-T.T-IMAGE-3-SNE

नेता ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां फैसला कर लें कि अगला पंजाब हमने कैसा बनाना है। अगर बंदूक, टकुए और फिरौती वालों का पंजाब बनाना है, तो तरनतारन के लोग इसका फैसला कर लें। फिर तो उन्होंने बिल्कुल सही उम्मीदवार उतारा है। ​​​​​​​जैसे पता लग रहा है कि बाहर से गैंगस्टर फोन कर रहे हैं। लोगों से फिरौती ले रखी हैं। किसी को एक लाख तो किसी को 2 लाख दे दिया। इस तरह से काम चल रहा है। क्या टेलीफोन पर गैंगस्टर काम कराएगा।

RAJA-WARRING-AT-T.T-IMAGE-2-SNE


दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो एक अलग मांग करते हैं।  पंजाब ने बहुत संताप भोगा है। कांग्रेस ने शहादतें दीं और हंसता–बसता पंजाब वापस लाकर दिया। हमें हिंदुस्तान चाहिए, हमें खाली स्थान नहीं चाहिए। हम हिंदुस्तान के वासी हैं। तरनतारन के लोगों को यह फैसला लेना पड़ेगा कि जिसे हम वोट डाल रहे हैं, क्या वह हमारे बीच घूमेगा। काम कराएगा। या वह जेल में बैठा होगा, बाहर होगा।


बता दें कि तरनतारन विधानसभा सीट खडूर साहिब लोकसभा सीट में आती है। यहां से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सांसद हैं। हालांकि अमृतपाल ने जेल में रहते हुए यह चुनाव जीता। 2024 में चुनाव जीतने के बाद वह जेल से बाहर नहीं निकले। वड़िंग का बयान अमृतपाल से ही जोड़कर माना जा रहा है। अमृतपाल की पार्टी ‘अकाली दल-वारिस पंजाब दे’ ने यहां से मनदीप सिंह को टिकट दी है। मनदीप जेल में बंद संदीप सिंह उर्फ सन्नी के भाई हैं। सन्नी पर अमृतसर के हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या का आरोप है।


वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तीन बार विधायक रह चुका है और अकाली दल छोड़कर अब आप (AAP) में शामिल हुआ है। तरनतारन के लोग उसके किए कामों और कार्यशैली से भली भांति परिचित हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में अमन और शांति के लिए अनगिनत शहादतें दी हैं और आज का पंजाब इन्हीं कुर्बानियों की नींव पर खड़ा है।


अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने भाषण में गैंगस्टर शब्द का भी प्रयोग किया। उसका निशाना कांग्रेस के विरोधी अकाली दल के उम्मीदवार पर था। राजा वड़िंग ने दावा किया है कि अकाली दल को उम्मीदवार नहीं मिलता तो उन्हें गैंगस्टर के परिवार का सहारा लेना पड़ा। ये राजनीतिक पार्टियां फैसला कर लें, कि अगला पंजाब हमने कैसा बनाना है।

100% LikesVS
0% Dislikes