SNE NETWORK.TARN TARAN/FEROJPUR.
दुल्हन की विदाई के समय गोली चल गई और वह घायल हो गई। आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात तरनतारन से गांव खाईफेमीकी से सटे गांव हसन टुट आई थी। किसी ने डांस करते समय गोली चला दी। गोली पिस्तौल से निकल कर दुल्हन बलजिंदर कौर के सिर को छूती हुई गुजर गई। दुल्हन जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। दुल्हन के गोली लगते ही, वहां पर अफरातफरी मच गई। दुल्हन को जख्मी हालत में तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की हालत गंभीर बनी हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित लड़की गोली लगने से घायल हो गई। इसे सुनकर बहुत दुख हुआ। जिस घर के आंगन में शगुन के गाने बज रहे थे, वहां अब हर कोई दुखी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि लड़की की जान बच जाए।