TARN-TARAN—अमृतपाल खडूर साहिब से लड़ेगा चुनाव….अभी डिब्रूगढ़ जेल में साथियों सहित है बंद

KHALISTHANI SUPPORTER AMRITPAL SINGH

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा। यह जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी। खालसा पूर्व सांसद हैं। फरवरी 2023 में अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल के समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अमृतपाल के खिलाफ उसके ही एक पूर्व सहयोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन सभी ने कथित तौर पर बरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अजनाला से अगवा कर लिया और फिर मारपीट की।

दुबई में ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा था अमृतपाल


अमृतपाल सिंह का जन्म अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में 1993 में हुआ था। महज 12वीं पास अमृतपाल अचानक से दुबई चला गया। वहां पर अमृतपाल ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा था। पंजाबी एक्टर और ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने 30 सितंबर 2021 में वारिस पंजाब दे संगठन की स्थापना की थी। दीप सिद्धू ने इसका मकसद युवाओं को सिख पंथ के रास्ते पर लाना और पंजाब को जगाना बताया था। किसान आंदोलन और उसके बाद 26 जनवरी 2021 को लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू का नाम आया।

50% LikesVS
50% Dislikes