TARN-TARAN—गोलियां चलने की रही यह वजह……………भून दिया युवक, बीच सड़क खून से लथपथ पड़ा रहा शव

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

यहां पर गोली चलना तो आम बात हो चुकी है। इस परिस्थितियों को नियंत्रित करने में पुलिस एकदम फेल साबित हो रही है। मामला, पंजाब के जिला तरनतारन, कस्बा श्री गोइंदवाल साहिब के एक करीबी गांव से जुड़ा है। पुरानी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले गुरसेवक नामक युवक को गोलियों से भून डाला गया। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले एक नंबर के बदमाश है। कई आपराधिक मामले उनके खिलाफ दर्ज है। जिन हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। हथियार लाइसेंसी या फिर अवैध थे, इस बारे पुलिस पता लगा रही है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि हथियार यूपी के 2 नंबर वाले थे। फिलहाल 3 बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। इलाके में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, जिला तरनतारन के कस्बा श्री गोइंदवाल साहिब में पड़ने वाले पंडोरी गोला में उस समय दहशत का माहौल फैल गया, जब सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की कुल संख्या 3 थी। सभी के हाथ में हथियार थे। पहले युवक पर पत्थरबाजी की। उसके बाद गोलियों से भून दिया गया। खून से लथपथ गुरसेवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पता चला है कि क्षेत्रवासी अपने घरों में भाग कर जान बचाई। कईयों के चीखने चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी गई। 

बताया जा रहा है कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। सारी वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाने पर पुलिस के शीर्ष अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पता चला है कि वारदात स्थल से पुलिस 3-4 खाली होल बरामद कर लिए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। प्राथमिक जांच पड़ताल में मामला पुरानी रंजिश के साथ जुड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हर पहलू से अपनी जांच को आरंभ कर दिया। जल्द पकड़ लेने का एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने दावा किया। कोई आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की बात को पुलिस ने पुष्टि नहीं की।  

100% LikesVS
0% Dislikes