अमित मरवाहा.तरनतारन।
पंजाब में अपराध का ग्राफ खूब तेजी से इजाफा कर रहा है। लूटपाट, हत्या जैसी वारदात (घटना) पंजाब में आम हो चुकी है। कानून-व्यवस्था एकदम खस्ता है। आम नागरिकों का शहर से बाहर निकलना महफूज़ नहीं रहा है। ताजा मामला, पंजाब के जिला तरनतारन के एक क्षेत्र से सामने आया। सोशल मीडिया में 9 अप्रैल को एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। वारदात लूट की बताई जा रही है। एक बाइक सवार को लूट के इरादे से तेजधार हथियार से घायल कर दिया। लेकिन, उसने हिम्मत नहीं हारी तथा अन्य लोगों की मदद से 2 लूट की वारदात का प्रयास करने वालों को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले सरियाली क्षेत्र के रहने वाले है। जनता ने खूब धुनाई करने के उपरांत उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों फिलहाल, पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। मालूम हुआ है कि दोनों ही नशे के आदी है। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है।
बुधवार के दिन एक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर तरनतारन से कहीं बाहर जा रहा था। पुल के पास उसे 2 अज्ञात ने लूट के इरादे से घेर लिया। शख्स से पैसे की मांग की तो उसने देने से इंकार कर दिया। अपराधियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन, शख्स लोगों की मदद से उनका पीछा किया तथा आगे जाकर पकड़ लिया। पहले इनकी खूब धुनाई की फिर इन्हें खंभे से बांध दिया गया। पूछने पर कथित अपराधियों ने अपने क्षेत्र का नाम सरियाली बताया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिलहाल, कथित अपराधियों की पहचान पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की। इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि हो चुकी है। पूर्व में कई मामले दर्ज है। जमानत पर जेल से बाहर आए है , नशे की आपूर्ति के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देते है।