TARN-TARAN–AAP नेता को गोलियों से भूना,मृत्यु…………..यहां पर दिया वारदात को अंजाम…..पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

शहर की कानून व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। गोली चलना, आपराधिक वारदात होना अब यहां पर आम बात हो चुकी है। मामला, भारत-पाक सीमांत क्षेत्र जिला तरनतारन से जुड़ा है। आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता को गोलियों से भून डाला गया। मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात, रेलवे फाटक के पास की है। वारदात को अंजाम देने वाले एक कार में लगभग आधा दर्जन सवार थे। बताया जा रहा है कि 5 गोलियां लगने से आप नेता गुरप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई। विधायक मनजिंदर सिंह के बेहद करीबी था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह अदालत में अपने केस की तारीख भुगतने के लिए कार सवार होकर सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे। वह घर से अकेले निकले थे। श्री गोइंदवाल साहिब का रेलवे फाटक बंद था। कार को रोक लिया गया। एक कार से बाहर निकले आधा दर्जन अज्ञात ने नेता पर गोलियां दाग दी। खून लथपथ नेता जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के उपरांत अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। 

सूचना पाने पर जिला पुलिस प्रमुख अश्विनी कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक, 5 गोलियां लगने से नेता की मृत्यु हुई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। किसी कीमत पर वारदातों देने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इतनी बड़ी वारदात को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना भी लाजिमी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes