TARN-TARAN-BREAKING…अभी, इस जगह  इतनी ज्यादा बदमाशी हो चुकी है कि गोली चलना तो आम-बात है, बुजुर्ग को गोलियों से भून डाला गया, कानून व्यवस्था हुई लाचार

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.TARN-TARAN/AMRITSAR.

तरनतारन के गांव गंडीविंड में किसान संगठन से जुड़े व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो युवक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गंडीविंड निवासी 60 वर्षीय आत्मा सिंह के रूप में हुई है। वे खेती करते थे। उनका बड़ा बेटा हरजीत सिंह 18 वर्ष से इंग्लैंड में है, जबकि छोटा बेटा शमशेर सिंह शेरा खेती करता है। आत्मा सिंह किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य थे। उनके घर से कुछ दूरी पर गेहूं की कटाई का काम चल रहा था। 

आत्मा सिंह चाय लेने के लिए खेत से घर आए थे। बाइक सवार दो युवक रास्ता पूछते हुए आत्मा सिंह के घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने आवाज देकर आत्मा सिंह को घर से बाहर बुलाया और उन्हें दो गोलियां मारीं। गोली लगने से आत्मा सिंह गंभीर घायल हो गए। शेरा ने ग्रामीणों की मदद से अपने पिता को तरनतारन के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (आई) रिपुतपन सिंह व थाना चोहला साहिब के प्रभारी रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि शेरा के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes