वरिष्ठ पत्रकार. अमित मरवाहा.तरनतारन।
नौशहरा पन्नुआं इलाके में एक आरोपी तथा पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। कथित अपराधी को गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्काल उसे पुलिस की मदद से अस्पताल भर्ती किया गया। कथित अपराधी की पहचान कोट मोहम्मद खां निवासी गोइंदवाल साहिब के तौर पर हुई। वह पिछले समय से कई मामलों में वांछित था। मामला, पंजाब जिला तरनतारन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की।
प्रदेश में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रखा है।इसी अभियान के तहत थाना सरहाली और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम को अपराधी सज्जन प्रीत सिंह के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीम कथित अपराधी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। अपराधी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पुलिस के हवाले करने का निर्देश दिया। लेकिन, उसने पुलिस पर फायरिंग आरंभ कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लग गई। गोली उसकी टांग पर लगी।
कथित अपराधी के कब्जे से पुलिस ने .30 बोर पिस्तौल और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह इसे पूर्व में किन वारदातों में इस्तेमाल कर चुका है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###TARN-TARAN###CRIME###ARRESTED-ACCUSED###ENCOUNTER###GERMANY###ITLAY###

