TARN-TARAN-BREAKING..नशा बना नासूर….अब इस युवक की हुई नशे के ओवरडोज से मौत…परिवार में है मातम का माहौल

YOUTH-DRUGEE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

नशे का इंजेक्शन (ओवरडोज) लगाने से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था और महज एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, हरदीप सिंह लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। बुधवार 8 बजे के बीच उसने नशे का टीका (इंजेक्शन) लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे बिलखती पत्नी पूजा और बुजुर्ग मां राजबीर कौर को छोड़ गया है। डीएसपी रवि शेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। ###UK###CANADA###USA###PUNJAB###TARN-TARAN###OVERDOSE-DEATH###PUNJAB-POLICE###DGP###PUNJAB###CM-BHAGWANT-MAAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes