वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ दौरान पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो चुका हैं। घायल को उपचार के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर (आतंकी) लखबीर सिंह लांडा का बेहद करीबी हैं। पिछले समय से एक फिरौती के मामले में कुख्यात अपराधी पुलिस का वांछित था। फिलहाल, उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। मुठभेड़ बुधवार की देर सायं गांव सेरो में हुई। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस प्रमुख ने की।

कौन है गैंगस्टर लखबीर लांडा
अपराध की दुनिया में कुख्यात गैंगस्टर लांडा काफी मशहूर माना जाता हैं। फिलहाल, कनाडा की धरती से वह अपने गैंग का नेटवर्क चला रहा हैं। पंजाब पुलिस की आपराधिक श्रेणी में वह ए श्रेणी में गिना जाता हैं। कुछ साल पहले दो नंबर में वह विदेश भाग गया था। पता चला है कि वह अब आतंकियों के इशारे पर भी पंजाब का माहौल खराब करने में लगा है।

एनआईए ने इसका नाम इंटरपोल को दे रखा हैं। माना जा रहा है कि विदेशी तथा भारतीय एजेंसी इसके पीछे लंबे समय से पड़े हैं। लेकिन, समय-समय पर वह अपनी लोकेशन को बदलता रहता हैं। जिला तरनतारन में रॉकेट लांचर से हमला करवाने में इसका नाम सामने आया था।
..जानिए, खास रिपोर्ट में क्या कुछ हुआ बरामद
जिला तरनतारन पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कथित अपराधी के कब्जे से एक पिस्टल तथा 2 खाली होल बरामद किए गए। हथियार अवैध था। कहां से उसे बरामद हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

