TARN-TARAN BREAKING–सड़क के किनारे मिले 2 मजदूरों के शव……हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

MURDER SNE NEWS LATEST IMAGE

अमित मरवाहा.तरनतारन। 

यहां पर 2 मजदूरों के शव हासिल होने से दहशत फैल गई। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि लूटपाट करने वालों ने लूट के इरादे से हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने इस पहलू के बारे अभी तक स्पष्ट नहीं किया। मृतकों के पहचान गुलजार सिंह और गुरदयाल सिंह के रूप में हुई है। मामला, जिला तरनतारन गांव असल से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। वारदात सोमवार की देर सायं की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम काम से लौटते वक्त दिया गया। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि गुलजार सिंह और गुरदयाल सिंह दोनों लेंटर के सरिये का जाल बिछाने का काम करते थे। वे अपने पांच अन्य साथियों के साथ नजदीकी गांव सभा में काम करने गए थे। रास्ते में उनके साथियों को दोनों जख्मी हालत में सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी तथा दूसरे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


शरीर पर मिले तेजधार हथियारों के निशान


दोनों के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। किसी ने लूट करने के बाद दोनों पर तेजधार हथियार से वार किए थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिवार ने कहा कि इस इलाके में रोजाना लूट की वारदातें हो रही हैं। मौके पर पहुंचे एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज सिंह ने कहा कि दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि गुलजार सिंह व गुरदयाल सिंह की हत्या हुई है या सड़क हादसे में उनकी मौत हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes