TARN-TARAN BREAKING…सरपंच पर दागी 2 गोलियां….भाग कर बचाई जान…..कानून व्यवस्था का है बुरा हाल

वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा.तरनतारन। 

पंजाब की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराध में काफी इजाफा हो रहा है। लगाम लगाने में कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अब आपराधिक गतिविधियों का शिकार हो रहे है। ताजा मामला, जिला तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब से जुड़ा है। वहां के एक सरपंच पर गोलियां चली दी गई। गनीमत रहा कि सरपंच बाल-बाल बच गया। पता चला है कि गोली की वारदात को अंजाम देने वाला एक कुख्यात गैंगस्टर है। अपराधी गुजीत सिंह के खिलाफ थाना में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। पिस्टल अवैध था लाइसेंसी इस बारे नहीं पता चल सका। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

पीड़ित किसान हरी सिंह ने बताया कि गांव में 23 किले पंचायती जमीन है। सरपंच हरभजन सिंह के अलावा कई लोगों की मौजूदगी में उक्त जमीन की बोली गांव के स्कूल में करवाई जा रही थी। ग्रामीण गुरजीत सिंह ने साढ़े 13 लाख में उक्त जमीन की बोली दी। जमीन लेने के चाहवान हरी सिंह ने यह कहते हुए बोली नहीं दी कि इस बार गुरजीत सिंह को ठेका दे दो। तैश में आकर गुरजीत सिंह ने हरी सिंह को कहा कि पिछले वर्ष भी जमीन की बोली तुम्हें दी गई थी। इस बार भी मेरा सिक्का चला है। अब तुम जमीन लेकर दिखाओ।

सरपंच हरभजन सिंह ने बोलीकार गुरजीत सिंह को ऐसे आपत्तिजनक भाषा बोलने से मना किया। आरोपी गुरजीत सिंह ने पहले सरपंच से धक्का-मुक्की की। इस दौरान साथी कश्मीर सिंह की डब से रिवाल्वर निकालकर सरपंच पर 2 गोलियां चला दीं। सरपंच हरभजन सिंह ने बुर्जी के पीछे जाकर जान बचाई। डीएसपी कमलमीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes