वरिष्ठ पत्रकार.अमित मरवाहा.तरनतारन.चंडीगढ़।
पुलिस की नाक में दम कर रखने वाले पंजाब के 2 कुख्यात गैंगस्टर तथा उनके 5 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पंजाब के जिला तरनतारन में स्थित एक मैरिज पैलेस के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि एक गैंगस्टर के बच्चे के जन्मदिन मनाने के लिए वहां पर सभी इकट्ठा हुए थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ी कामयाबी मान रही हैं। बताया जा रहा है कि इनके कब्जे से काफी संख्या में आधुनिक हथियार भी बरामद किए। पहचान करने पर सभी विदेशी हथियार पाए गए।
प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि उक्त हथियारों का इस्तेमाल शहर में एक वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। सभी कथित अपराधियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। किसी भी समय अदालत में पेश किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के शीर्ष प्रवक्ता ने दी।
..जानिए, क्या है इनके नाम..और अब तक क्या-क्या किए हैं कारनामे
पुलिस टीम से पता चला है कि पकड़े गए कथित अपराधी गैंगस्टर – राजू शूटर और हैप्पी बाबा दोनों ही ए-श्रेँणी के अपराधी हैं। कथित अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया। हथियार सरहद पार से लाए या फिर कहीं और से इन सब पहलूओं पर जांच जारी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इनके खिलाफ रंगदारी, हत्या,लूटपाट जैसे मामले दर्ज हैं।
राजू शूटर के बेटे का था जन्मदिन
इसमें राजू शूटर के बेटे के जन्मदिन पर अन्य गैंगस्टर तथा 5 शार्प शूटर एक मैरिज पैलेस में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने जाल बिछाकर सभी को एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर कई आधुनिक हथियार बरामद किए। उनकी कुल संख्या करीब दर्जन भर हैं। प्रथम दृष्टिकोण से कुछ हथियार विदेशी लग रहे है। शेष जांच-पड़ताल में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

