TARN TARAN BREAKING..इसे कहते है  (#AGTF) की बहादुरी…….कुख्यात अपराधी को पकड़ भी लिया, किसी को भनक भी नहीं लगने दी….?

T.T-30.8.25.SNE

अमित मरवाहा.तरनतारन। 

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF) ने पंजाब के जिला तरनतारन में बहुत बड़ी सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर , आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लाडा के एक सहयोगी (JAGROSHAN SINGH) को गांव पन्नुआ से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि वह फिरोजपुर के व्यापारी से रंगदारी मांगने में वांछित था। उसके खिलाफ थाना जीरा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की जांच पड़ताल हर पहलू से जारी है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की। 

DGP TWEET 30.8.25-SNE

जानिए, डीजीपी द्वारा लिखी एक्स पर जानकारी

संगठित अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF), पंजाब ने जगरोशन सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआ, #तरनतारन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी, #फिरोजपुर के जीरा में एक व्यापारी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना (14 अगस्त, 2025) में वांछित था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शूटरों ने विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के निर्देश पर काम किया था। पुलिस थाना जीरा, फिरोजपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


@PunjabPoliceInd संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

100% LikesVS
0% Dislikes