वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
यहां पर तबाड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोली लगने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया। मामला, पंजाब के सीमांत क्षेत्र जिला तरनतारन के गांव भैणी मस्सा सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस ने पहुंच कर वहां से खाली होल बरामद किए। इस मामले में लगभग 3 दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, किसी गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। घटनाक्रम, मंगलवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला कृषि की जमीन को लेकर हुआ। झगड़ा 2 पक्ष के बीच का बताया जा रहा है। एक पक्ष पर गोलियां तथा तेजधार हथियार से हमला करने का संगीन आरोप लगा है।
घायल पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान सारज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा और मिट्टी डालने से रोका। जिसके बाद सारज सिंह वापस चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने 3 दर्जन साथियों के साथ वापस आया और उस पर व उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खालड़ा पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।