TARN-TARAN-BREAKING…दिनदहाड़े 20 वर्षीय युवक की हत्या…कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

MURDER-FILE-IMAGE-3

SNE NETWORK.TARN TARAN.

मृतक युवक की फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक युवक की फोटो। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

तरनतारन में बस स्टैंड के पास रविवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव कद गिल निवासी जगजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जगजीत सिंह डीजे का काम करता था।

एक युवती को उसके घर से अगवा करने का आरोप

करीब एक महीने पहले उस पर गांव नारंगाबाद की एक युवती को उसके घर से अगवा करने का आरोप लगा था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। बताया गया कि रविवार को युवती की मां उनसे मिलने आई थी। मुलाकात के बाद जगजीत सिंह उसे मोटरसाइकिल पर तरनतारन बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों बस स्टैंड के पास पहुंचे, कुछ हमलावरों ने जगजीत को घेर लिया। हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।###UK###CANADA###USA###MURDER###YOUTH###TARN-TARAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes