TARN-TARAN BREAKING..पूरे पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम…..पहले मुठभेड़….फिर एक घायल,दूसरा आगे जाकर गिरफ्तार….चलता है पूरे पंजाब में हथियारों का नेटवर्क

C.I.A TARN TARAN RECOVERED WEPONS 22.4.25

वरिष्ठ पत्रकार.अमित मरवाहा.तरनतारन। 

अभी-अभी पंजाब के जिला तरनतारन से बहुत बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि एक हथियार तस्कर के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। घायल तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ देव को सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल किया गया। स्वर्ण कुमार घोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 1 गलोक (9 एमएम)  1 पीएक्स-5.30,कैलिबर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए गए। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक डा.गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर की। 

प्राथमिक जांच में पड़ताल में पाया गया कि इनके संबंध पाकिस्तान तस्करों के साथ है। वह सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप को प्रदेश तथा तरनतारन के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई करते है। कौन-कौन, इस गैंग के साथ जुड़ा है, किन-किन लोगों को ये हथियार सप्लाई करते आए है, इनके अगले-पिछले नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। भविष्य़ में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। 

क्या है पूरा मामला, जानिए, खास रिपोर्ट में……?

मंगलवार 2 हथियार जिला तरनतारन के गांव सराय अमानत खान कहीं जा रहे थे। दोनों ही एक वाहन सवार थे। इधर, जिला तरनतारन की विशेष पुलिस को सूचना इसके बारे मिलती है। पुलिस ने उनका पीछा कर रुकने के लिए बोला तो कथित अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी आरंभ कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो तस्कर सुखदेव सिंह को 2 गोली लग गई। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में अस्पताल भर्ती कराया। जबकि, दूसरे साथी को आगे जाकर गिरफ्तार कर लिया। हथियारों की खेप को बरामद कर लिया गया। डीजीपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes