TARN-TARAN BREAKING—यहां पर आया भूकंप….लोग निकले घरों से बाहर…..फिलहाल, सब कुछ रहा शांत

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

पंजाब में देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जिला तरनतारन बताया जा रहा है। समय 10 बजे के करीब बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। जिला फिरोजपुर में भी लोगों ने हल्के झटके महसूस किए। लोग अपनी जान बचा कर घर के बाहर निकल आए। किसी प्रकार से कोई हताहात होने की खबर नहीं है। 

सोमवार की रात 10 बजे के करीब एकदम भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप करीब चंद सेकेंड के लिए आया। लोग घरों से बाहर आ गए। सड़कों पर लोगों का जाम लग गया। मैदान में भी लोग दिखाई दिए। यह हाल था जिला तरनतारन के कुछ हिस्सों का। किसी प्रकार से कोई हताहात होने की खबर सामने नहीं आई। माहौल ठीक हुआ तो लोगों ने भी राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जिला तरनतारन रहा। इसके अलावा फिरोजपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल, चारों तरफ स्थिति नियंत्रण में है।   

100% LikesVS
0% Dislikes