TARN-TARAN BREAKING….यहां पर चल गई गोलियां…50 मीटर पर पुलिस स्टेशन…फिर भी पहुंची 1 घंटा लेट, देखों, ये हाल है तरनतारन पुलिस का….?

TARN-TARAN-FIRING-SUSPECTED-IMAGE-BY-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चोहला साहिब.तरनतारन। 

यहां पर एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े बड़े नेता पर गोलियां दाग दी गई। बताया जा रहा है कि गोली 3 बार चलाई गई। गनीमत रहा कि किसी प्रकार से मानव क्षति नहीं पहुंची। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 2 थी। वह निहंग के वस्त्र में आए थे। मामला, पंजाब के सीमांत क्षेत्र तरनतारन (चोहला-साहिब) का है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। वारदात मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच गहनता से आरंभ कर दी। कांग्रेस नेता भूपेंद्र नय्यर के बयान पर पुलिस ने 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात किसी गैंगस्टर समूह के गुर्गों ने दी। क्योंकि, पीड़ित नेता ने पुलिस के समक्ष बोला है कि उन्हें कई बार गैंगस्टरों के द्वारा फोन पर रंगदारी मांगी गई है। फिलहाल, पुलिस ने हर पहलू पर जांच आरंभ कर दी। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की। 

पुलिस पर भी उठ रहे है सवाल

बताया जा रहा है कि वारदात वाले क्षेत्र से लगभग 50 मीटर की दूरी पुलिस स्टेशन उपस्थित है। ऊपर से सूचना के लगभग 1 घंटा देरी से पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस की देरी पर पूछे सवाल पर कोई जवाब सामने नहीं आया है। बता दें कि पूरे पंजाब में जिला तरनतारन गैंगस्टरों के अपराध की वजह से खूब बदनाम माना जाता है। आए दिन रंगदारी, हत्या तथा नशा पकड़ा जाना इस बात को प्रमाण के तौर पर पक्का माना जा सकता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes