TARN-TARAN BREAKING…..यहां बरामद हुई ऑस्ट्रिया मेड 2 पिस्टल…..ड्रोन के माध्यम से भेजी थी, बड़ी साजिश हुई नाकाम

वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन। 

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित खेत में 2 पिस्तौल बरामद हुए। यह बरामदगी जिला तरनतारन के सरहदी गांव खेमकरण से हुई। सीमा सुरक्षा बल की 101 बटालियन तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिस्टल ऑस्ट्रिया निर्मित है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पार किसी ने बरामद कर, आगे बड़ी साजिश को अंजाम देना था। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारी ने की


जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती शहर खेमकरण के अंतर्गत गांव कलास हवेलियां में बीएसएफ 101 बटालियन और खेमकरण पुलिस स्टेशन द्वारा बुरे तत्वों के खिलाफ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था। खेतों से एक पैकेट बरामद किया गया, जिसे खोलकर तलाशी लेने पर उसमें से 2 ग्लॉक पिस्टल बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि यह पैकेट ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से भारत पहुंचा है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ खेमकरण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes