वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
सरहद के रखवाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों पर एक होटल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने का संगीन आरोप लगा। मामला, पंजाब के जिला तरनतारन के बठिंडा हाईवे में स्थित होटल बूस्टर का बताया जा रहा है। यह हंगामा मचाने वाले लगभग 5 जवान थे। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुका है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरु कर दी। घटनाक्रम बुधवार की शाम लगभग पौने चार की है। फिलहाल, होटल का स्टाफ तथा मालिक काफी सहमे हुए है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटनाक्रम से जुड़े सभी जवानों के खिलाफ कानूनी तथा विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। इन लोगों ने होटल का माहौल खराब किया, इसलिए उन्हें बिल्कुल ही नहीं बख्शा जाना चाहिए।

होटल में कार्यरत स्टाफ मेंबर गोपाल ने बताया कि वह पिछले 2 वर्ष से होटल में काम कर रहा है। कभी किसी ने होटल में हंगामा नहीं किया। दोपहर 3 बजे के करीब बठिंडा से बीएसएफ का वाहन नंबर एमएच 24 डी-7656 होटल की पार्किंग स्थल पर रुका। इसमें 5 जवान बारी-बारी कर उतर आए। आरोप लगाया कि सभी ने शराब पी रखी थी। उन्हें चिकन, रोटी तथा अन्य सामान का आर्डर दिया। खाने के बाद उनका बिल लगभग 1400 के करीब बना। शराबी हालत में होटल मेंबर के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जोर-जोर से हंगामा किया। होटल मेंबर को बोला कि तू बिहारी है या फिर यूपी का भाईया है, इस पर होटल सदस्य चुप कर उनकी बात सुनता रहा है। पैसें सिर्फ 800 रुपए पकड़ा कर रफूचक्कर हो गए। मामला सारा सीसीटीवी में कैद हो गया। उनकी हंगामा करने तथा दुर्व्यवहार की आवाज भी कैद हो चुकी है।
मामले के बारे होटल संचालक को पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम के बारे थाना सदर पुलिस को सूचित कर दिया गया। थाना प्रभारी एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने मामले की जांच आरंभ कर दी।
उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की अब तक उनके पास लिखित शिकायत नहीं पहुंची। 2 बार मामले की जांच कर ली गई। किसी प्रकार से बीएसएफ जवानों द्वारा हंगामा करने का होटल संचालक के पास सबूत नहीं है, जिससे साबित हो सके कि वाक्य ही उन्होंने बवाल किया। वे लोग उनके बारे कुछ नहीं जानते है।