TARN-TARAN-BREAKING..सिद्धू फार्म हत्याकांड…. 2 SHARP-SHOOTER ‘ढेर’, जानेंगे..कितना असलहा हुआ बरामद..?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.TARN-TARAN/AMRITSAR.

एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - Dainik Bhaskar

एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस टीम।

पुलिस और सिद्धू फार्म हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अर्शदीप सिंह और रमनप्रीत सिंह नामक दोनों शूटर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से 9 एमएम और 30 बोर की दो पिस्तौल बरामद की हैं। यह मुठभेड़ करीब 1 बजे हुई, जब सदर पट्टी और एसएचओ सरहाली की पुलिस टीम जालोक गांव के पास गश्त कर रही थीं। पुलिस ने एक बाइक पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें घेरने का प्रयास किया। इस दौरान, बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि, चोहला साहिब निवासी रमनप्रीत सिंह शूटर है और सिद्धू फार्म हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, को 2 गोलियां लगी हैं। वहीं, जालंधर के गढ़के निवासी अर्शदीप सिंह के पैर में चोट आई है।

जानकारी देते एसएसपी

जानकारी देते SSP TARN-TARAN.

एसएसपी लांबा ने आगे बताया कि पुलिस टीमें सिद्धू फार्म हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थीं। विशेष इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। अब हम बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने पर फोकस कर रहे हैं। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस केस में हमने अपनी इंटेलिजेंस एजेंसी AGTF टीम और डिस्ट्रिक्ट पुलिस के साथ भी ऑपरेशन चलाया है। इनसे 2 पिस्टल, एक 9 mm और एक 30 बोर की पिस्टल बरामद हुई है।

100% LikesVS
0% Dislikes