TARN-TARAN-BREAKING…हर जगह चीख-पुकार…ये सड़क दुर्घटना हुई तरनतारन-बठिंडा हाईवे पर….राहत कार्य जारी…जानेंगे, कितनों की गई जान और कितने हुए घायल…?

ACCIDENT GRAPHIC IMAGE BY SNE NEWS

SNE NETWORK.TARN-TARAN.

बंडाला कस्बे के पास बूत्ता वाले मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पंजाब रोडवेज की एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े रेत से लदे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोगा डिपो की पंजाब रोडवेज बस अमृतसर से सवारियां लेकर मोगा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस तरनतारन बाईपास पर बूत्ता मोड़ के समीप पहुंची, अचानक सड़क पर पहले से खड़े रेत से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के कंडक्टर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के असली कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।###USA###UK###CANADA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###PUNJAB###MOGA###BATHINDA###TARN-TARAN###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes