TARN-TARAN BREAKING…’AAP’ सरपंच के साथी ने चलाई गोली….एक घायल, माहौल तनापूर्ण

अमित मरवाहा.तरनतारन।

यहां पर पैसे के लेनदेन की वजह से गोली चल गई। गोली चलाने वाला आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच का बेहद करीबी साथी है। घटनाक्रम के दौरान सरपंच भी शामिल था। मामला, पंजाब के जिला तरनतारन के कस्बा खालड़ा का बताया जा रहा है। खून से लथपथ घायल हरीश नामक युवक को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत काफी चिंताजनक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़ने के लिए एक टीम रवाना की दी। इस बात की पुष्टि, जांच पड़ताल करने वाले एक अधिकारी ने की। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। 

जानिए…क्या था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, हरीश के परिवार का आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच सुखदेव सोनी के साथ पैसे के लेनदेन को विवाद चल रहा था। विवाद 9 साल पुराना बताया जा रहा है। सामने आया है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सरपंच पर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस के पास शिकायत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब ताजा मामला को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम

देर रात सरपंच तथा उसका एक गैंगस्टर साथी कार में बैठकर आए। साथ में कुछ अन्य बदमाश भी हथियार से लैस थे। हरीश को घर से ही पकड़ कर कार में ले गए। हरीश ने अपने आपको छुड़वाने का प्रयास किया तो सरपंच के कहने पर उसके गैंगस्टर साथी ने गोली चला दी, जो कि हरीश को लग गई। इतनी देर में लोग जमा हो गए। बड़ी मुश्किल से हरीश को वहां से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए।

हालत चिंताजनक होने की वजह से अमृतसर रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक, अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खून का बहाव अधिक होने की वजह से हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के लिए एक टीम को रवाना कर दिया गया। किसी के गिरफ्तार होने की अब तक पुष्टि नहीं हुई। निरंतर छापेमारी जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes