वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
2 पक्षों के विवाद दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के गले पर किरच से 3 वार किए गए। मामला, पंजाब के जिला तरनतारन में स्थित गांव वरनाला का बताया जा रहा हैं। वारदात उस समय खेत में मेड डालने का काम चल रहा था। पुलिस ने परिवार के बयान पर कुछ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विवाद गेहूं की बिजाई दौरान हुआ।
जानिए…क्या था पूरा मामला
सोमवार बाद दोपहर गांव वरनाला में खेत में मेड डालने के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 32 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह गोपी के गले में किरच मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उसने राजस्व विभाग की हदबंदी मुताबिक खेत में मेड डालना शुरू की। पड़ोस वाले खेत मालिक सतपाल सिंह बग्गा ने यह कहते विरोध किया कि उक्त मेड संयुक्त हदबंदी में नहीं, बल्कि हमारे हिस्से वाले खेत में डाली जा रही है। गोपी ने जब उसको समझाने का प्रयास किया तो बग्गा ने अपने साथियों के कहने पर गोपी की गर्दन पर किरच से तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल गोपी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

